
परसापानी, कोटा ब्लॉक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा।इस मौके पर आदिवासी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सिस्टर जर्मेनिया एवं सिस्टर दीप्ति को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

एनसीपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलेश बिस्वास ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में एनसीपी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक सतत सामाजिक आंदोलन है, जिसे विशेषकर आदिवासी अंचलों में निरंतर मजबूत किया जाना आवश्यक है।




