नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹5.25 लाख की ठगी सिटी कोतवाली पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली अधिकारियों से जुड़ा बताकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक से अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल ₹5,25,000 की रकम UPI के माध्यम से वसूल ली।पीड़ित अभय किशोर तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में सामने आया कि आरोपी राकेश कुमार देवांगन उर्फ गोलू उर्फ मोनू ने फर्जी पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम का लेन-देन किया। उसने एक अन्य व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवाकर पासबुक, एटीएम और सिम अपने कब्जे में रखे थे।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने दयालबंद क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र, बैंक दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles