15 साल बाद पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा हो रही है इसके साथ ही डीपीआई के निर्देशानुसार मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू हो गई है पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए दूसरे ब्लॉक में भेजे जाएंगे जहां संकुल स्तर पर मूल्यांकन केंद्र बनाकर कॉपियां की जांच की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा 2010 के बाद पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा इस बार ली जा रही है परीक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर समय सारणी जारी किया गया है इसके अनुसार पांचवी की बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से शुरू हो गई है जो 27 मार्च तक चलेगी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा 18 मार्च से शुरू हो गई है जो 3 अप्रैल को समाप्त होगी बोर्ड परीक्षा के समाप्त होने के पहले उसके मूल्यांकन के लिए आवश्यक तैयारी शुरू हो गई है परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकुल स्तर पर रखा गया है अब इसको इकट्ठा कर डीपीआई के निर्देशानुसार दूसरे ब्लॉक में भेजे जाएंगे जहां इसका मूल्यांकन संकुल स्तर पर बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों में होगा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका संकुल स्तर पर जमा किए जा रहे हैं जहां से इसे तीन-तीन दिनों के अंतराल में उठाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उसे परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ उठाने की तैयारी है इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लॉक बदलकर दूसरे ब्लॉक में मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा इस परीक्षा के नतीजे 30 अप्रैल के पहले जारी हो जाएंगे। इसलिए शिक्षकों को जल्द से जल्द मूल्यांकन कार्य निपटाना होगा।




