26.9 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

पानी की गुणवत्ता का ध्यान रखें और टेस्टिंग हमेशा करने के निर्देश, निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने चिंगराजपारा और लिंगियाडीह में पहुंचकर पानी सप्लाई का लिया जायजा

बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने चिंगराजपारा और लिंगियाडीह पहुंचकर पानी सप्लाई और उसकी क्वालिटी का निरीक्षण किया,इस दौरान निगम कमिश्नर ने गिलास में पानी लेकर क्वालिटी को देखा।निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर सर्वे ने अमृत मिशन के तहत सप्लाई किए जा रहे पानी का जायजा लेते हुए कहा कि पानी की आपूर्ति अनवरत होती रहें और उसकी टेस्टिंग समय समय पर करते रहें।

जल विभाग और जोन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निगम कमिश्नर ने कहा किसी भी सूरत में पानी दूषित नहीं होना चाहिए,यह सुनिश्चित करें,गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत करने और किसी पाइपलाइन का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि कोई पाइपलाइन अगर नाली के पास या अंदर से गुजरी हो तो उसके शिफ्टिंग का प्रस्ताव तैयार करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles