छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी अधिकारी संगठन का वार्षिक सम्मेलन व वन भोज, बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी हुए शामिल। छत्तीसगढ़ी भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का सम्मान

कर्मचारी संगठनों द्वारा हर वर्ष पारिवारिक माहौल में कार्यक्रम आयोजित कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने और संगठन की भावी रूपरेखा तय करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी अधिकारी संगठन द्वारा राजकिशोर नगर स्थित स्मृति वन में वार्षिक सम्मेलन एवं वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। वहीं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और सहभागिता निभाई।

छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी अधिकारी संगठन द्वारा यह आयोजन विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष किया जाता है। संगठन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय भाषा-संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि कर्मचारियों के बीच पारिवारिक भावना और एकजुटता भी मजबूत होती है।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कार्यक्रम शामिल रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथियों का सम्मान भी किया गया।संगठन के सदस्यों ने एकमत से कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक भव्य और भावनात्मक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि संगठन की एकता और सामाजिक सांस्कृतिक पहचान और सशक्त हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles