32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

पाली में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और जर्जर सड़कों के कारण आए दिन जानलेवा घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला पाली थाना क्षेत्र के डूमर कछार चौक से दीपका मार्ग का है, जहां भीनं सनिया जंगल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना भीषण था कि करतली निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।इसी थाना क्षेत्र में एक और हादसा सामने आया, जहां पाली से कटघोरा जा रही एक बलेनो कार सड़क पर अचानक आई गाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन गाय की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि एनएच-130 और कोरबा–पाली–दीपका मार्ग पर भारी वाहनों और कोयला परिवहन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जर्जर पुल-पुलिया, ओवरस्पीड और रॉन्ग साइड ड्राइविंग हादसों की बड़ी वजह बन रही है। ऐसे में प्रशासन से सड़क मरम्मत और ट्रैफिक नियमों के सख़्त पालन की मांग तेज़ हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles