38.8 C
Bilāspur
Saturday, March 14, 2026
spot_img

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर दो आवास मित्र बर्खास्त निर्माण कार्य में लापरवाही और शून्य प्रगति बनी कार्रवाई की वजह

बिलासपुर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कार्यरत दो आवास मित्रों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सेवा से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र के अंतर्गत की गई है, जहां दोनों कर्मियों पर अपने कार्यों को गंभीरता से नहीं लेने और तय दायित्वों की अनदेखी करने का आरोप है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तेंदुआ में पदस्थ आवास मित्र खुशबू गंधर्व और ग्राम पंचायत लिटिया के आशीष कुमार को उनके कार्यों की समीक्षा के बाद सेवा से पृथक किया गया है। जांच में पाया गया कि दोनों कर्मचारी लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहे और उन्होंने आवंटित क्षेत्रों में कोई प्रगति नहीं दिखाई। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जैसे महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह योजना ग्रामीण गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही है और इसमें नियुक्त हर कार्मिक की जिम्मेदारी तय की गई है। आवास मित्रों को लाभार्थियों की पहचान, निर्माण कार्य की निगरानी और रिपोर्टिंग जैसे दायित्व सौंपे गए हैं। खुशबू गंधर्व और आशीष कुमार पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने क्षेत्रों में न तो क्षेत्रीय दौरे किए और न ही योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की। लगातार चेतावनी और निर्देशों के बावजूद उन्होंने सुधार नहीं किया, जिसके बाद जिला पंचायत कार्यालय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। जिला प्रशासन ने अन्य सभी आवास मित्रों और संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे समय पर योजनाओं के कार्यों को पूरा करें और ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने में कोई कोताही न बरतें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी लापरवाही पाए जाने पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles