पुतला दहन नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के बड़े नेता चरण दास महंत की चुनाव प्रचार के दौरान जुबान फिसल गई। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर फोड़ने और कुछ समय पहले तक अपने ही पार्टी के बड़े नेता रहे नवीन जिंदल को जूता मारने तक की बात कह दी। चरणदास महंत दावा कर रहे हैं कि यह बातें छत्तीसगढ़ी के प्रचलित लोकोक्ति हैं लेकिन अपने इस विवादित बयान से वे चारों खाने घिरते नजर आ रहे हैं।

प्रदेश भर में उनका विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम को पुराना बस स्टैंड चौक पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का पुतला फूंक कर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्रदेश में पहले से कमजोर कांग्रेस महंत के इस बयान के बाद चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है। इसे लेकर पार्टी प्रवक्ताओं को भी बयान देते नहीं बन रहा है, तो वहीं अब भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है।





