
चकरभाठा क्षेत्र में ट्रेलर चालक को रोककर पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना टोयोटा शो रूम चकरभाठा के पास की है, जहां आरोपियों ने ट्रेलर वाहन को रुकवाकर चालक से मोबाइल, नकदी और वाहन के बिल्टी पेपर लूट लिए थे।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।आरोपियों की पहचान यशराज यादव निवासी जांजगीर हाल मुकाम अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला और सुमित दुबे निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ हाल मुकाम अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया विवो कंपनी का मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार बरामद की है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।




