Homeहमर बिलासपुरबिहान से बदली जिंदगी: ‘ड्रोन दीदी’ बनकर आसमान छू रहीं सीमा वर्मा...

बिहान से बदली जिंदगी: ‘ड्रोन दीदी’ बनकर आसमान छू रहीं सीमा वर्मा मस्तूरी की महिला ने ड्रोन तकनीक से किसानों की मदद कर बनाई नई पहचान

जनपद पंचायत मस्तूरी की ग्राम पंचायत पौंड़ी की सीमा वर्मा ने अपनी मेहनत और हौसले से नई पहचान बनाई है। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली सीमा आज ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने अपने जीवन की दिशा ही बदल दी और गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गईं।वर्ष 2014 में सीमा वर्मा जय मां गायत्री स्व-सहायता समूह से जुड़ीं और समूह के साथ बचत व छोटे-छोटे कामों के जरिए आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिले और उन्होंने पैरा मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया, जिससे उन्हें नियमित आय मिलने लगी। आगे बढ़ने की चाह में उन्होंने दिसंबर 2023 में ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।प्रशिक्षण के बाद शासन की सहायता से उन्हें ड्रोन सेट, जनरेटर और ई-वाहन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद से सीमा वर्मा किसानों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव कर उनकी मदद कर रही हैं और सम्मानजनक आय भी अर्जित कर रही हैं। उनकी सफलता की कहानी यह बताती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी अपने हौसलों से नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments