34 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि ,कांग्रेस नेताओं ने किए उनके योगदान को याद…

बिलासपुर :- ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण ने 20 अगस्त को राजीव चौक और जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई। उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश-विदेश में आतंकवाद खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठाए। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने उन्हें अपार संभावनाओं वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कंप्यूटर और संचार क्रांति के जरिए देश की दिशा बदली। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भी राजीव गांधी के युवा मताधिकार, शिक्षा और पंचायत व्यवस्था में किए गए ऐतिहासिक फैसलों को याद किया।जिला पंचायत सदस्य अनिता राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू कर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया, जिससे आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक, समीर अहमद समेत कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles