
सरकंडा थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी प्रकाश दुबे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक शातिर गिरोह ने रजिस्ट्री करा ली।मृतक पिता के स्थान पर नकली व्यक्ति को खड़ा किया गया और आधार कार्ड तक फर्जी तरीके से तैयार किया गया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनमें जमीन खरीदने वाला अनुज मिश्रा, फर्जी गवाह राहुल पटवा, अभिषेक दुबे, प्रियांशु मिश्रा सहित फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला महामाया साइबर कैफे का संचालक दीपक साहू शामिल है।पुलिस ने आरोपी के मेमो के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल किया गया कंप्यूटर और कलर प्रिंटर भी जब्त कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर इस पूरे गिरोह को बेनकाब कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




