शिक्षा-सुरक्षा का दोहरा संदेश: जांजगीर-चांपा पुलिस ने छात्राओं को दिया हौसला, बाइक चालकों को बांटे हेलमेट ऑपरेशन उपहार’ से जनजागरूकता की पहल, हेलमेट को बताया जिंदगी का असली तोहफा

शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला जांजगीर में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने नवप्रवेशित छात्राओं को शिक्षा की महत्ता, संघर्ष और लक्ष्य के प्रति जागरूक किया। ऑपरेशन उपहार के तहत बालिकाओं को सिलाई मशीन देकर उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कविता राजपूत ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, और महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में स्काउट गाइड, स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बालिकाओं के मनोबल को नई दिशा दी।

इसी दिन जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘ऑपरेशन उपहार’ की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसके तहत पुटपुरा चौक और अकलतरा हाईवे पर 50 बाइक चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अभियान के तहत हेलमेट को उपहार की तरह देने का संदेश दिया गया जैसे जन्मदिन, सालगिरह या त्यौहार पर उपहार में जीवन सुरक्षा देना।

पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नागरिकों से नशे में वाहन न चलाने, नाबालिगों को वाहन न देने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने, और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। ऑपरेशन उपहार के ज़रिए जांजगीर पुलिस ने समाज को सुरक्षा और संवेदनशीलता से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles