31 C
Bilāspur
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

पैरोल पर छूटे 70 कैदी अब तक नहीं लौटे जेल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल डीजी ने सौंपी रिपोर्ट

कोरोना काल के दौरान संक्रमण रोकने के लिए पैरोल पर छोड़े गए बंदियों में से अब तक 70 कैदी वापस जेल नहीं लौटे हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल डीजी ने शपथपत्र सौंपकर यह जानकारी दी है। बताया गया है कि प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से पैरोल पर छोड़े गए 83 कैदियों में से 10 को गिरफ्तार किया गया है और 3 की मृत्यु हो चुकी है।जेल प्रशासन ने बताया कि फरार बंदियों की तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इनमें से अधिकांश बंदी हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। बिलासपुर जेल से 22 और रायपुर सेंट्रल जेल से 7 कैदी अब तक फरार हैं। इन बंदियों के परिजनों को बार-बार सूचित करने के बाद भी जब वे नहीं लौटे, तो संबंधित थानों में केस दर्ज कराया गया।जानकारी के अनुसार, रायपुर जेल के वारंट अधिकारी ने सूचना के अधिकार के तहत सात ऐसे बंदियों की जानकारी दी है, जो पैरोल पर जाने के बाद लौटे नहीं।

इसी तरह अन्य जेलों में भी फरार बंदियों की संख्या सामने आ रही है। अब जेल प्रशासन इनकी वापसी की उम्मीद कर रहा है।कोरोना के दौरान जेलों में भीड़ कम करने के लिए अच्छे व्यवहार वाले बंदियों को पैरोल और अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था। कई बार इनकी पैरोल अवधि भी बढ़ाई गई। हालांकि, जेल प्रशासन के पास अंतरिम जमानत पर छोड़े गए बंदियों की पूरी जानकारी नहीं है, क्योंकि इनमें से कई ने कोर्ट से स्थायी जमानत भी करा ली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles