
बिलासपुर / त्रिलोचन पांडेय खंडोबा मंदिर तथा दुलहरा मंदिर में पूजा पाठ का कार्य करता हैं। दिनांक 01.10.23 के रात्रि 08.30 बजे खंडोबा निवासी आदतन बदमाश प्रार्थी से शराब पीने के लिये जबरदस्ती पैसे की मांग करने लगा तथा पैसे नही देने पर अश्लील गालिया तथा जान से मारने की धमकी देते मारपीट किया उसके बाद प्रार्थी के मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 12 एयु 4241 को आग लगा दिया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित थाना से टीम तैयार कर आदतन बदमाश आरोपी राजा उर्फ लालू सारथी पिता सुक्रीत सारथी उम्र 19 साल साकिन खंडोबा रतनपुर का पतासाजी किया जो घर मे नही था फरार था जिसे मुखबिर सूचना पर गिरफतार किया गया, आरोपी से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।




