29.1 C
Bilāspur
Saturday, March 7, 2026
spot_img

पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन तलाश के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़ जिले में पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।डीआईजी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी शंकर बरेठ को उसके घर से पकड़ लिया। आरोपी पर नाबालिग बालिका से छेड़खानी का आरोप है, जिसकी शिकायत नवंबर 2025 में कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था, जिसे अब पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट के तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles