
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र युवा निर्धारित अवधि तक अधिकृत ऑनलाईन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।प्रचार-प्रसार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को डीओ लेटर लिखे हैं। उन्होंने कहा है कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा असाधारण प्रतिभा एवं उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है जो साहस, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल एवं कला एवं संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैं। वे बच्चे जो इस साल 31 जुलाई को 18 वर्ष से कम आयु के हैं और उपरोक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं, वे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल- अवार्डस डॉट जीओव्ही डॉट इन के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू को भी इस योजना के लिए लॉग इन आडी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से नामांकन दर्ज किये जा सकते हैं।