33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एकदिवसीय शिविर जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए सुनहरा अवसर, आधार और बैंक दस्तावेज़ के साथ पहुंचे विकास भवन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पात्र हितग्राही अपने पहले 15,000 रुपये के लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवा सकेंगे।शासन की यह योजना छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए स्वरोजगार बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।

शिविर में हितग्राहियों को आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि लोन फॉर्म भरवाने के लिए हितग्राही को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। बिना इन दस्तावेजों के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकेगी।अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो पहले चरण का लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।यह पहल छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles