प्रार्थी प्रवेन्द्र बुंदेला निवासी देवरीखुर्द के द्वारा दस दिसंबर को अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के निवास से अलमारी का लॉकर तोडकर उसके रखे सोने चांदी के जेवर नगदी रकम एवं चांदी का हाथी के चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर विधि से संघर्षरत बालक को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से चोरी गये चांदी का हाथी 1 नग चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, सोने का टॉप्स 02 नग सोने की फुल्ली जप्त किया गया है। उक्त विधि से संघर्षरत बालक लगातार चोरी कर रहा है।





