रात के समय में मुख्य मार्गो को जगमग रखने के लिए नगर निगम के द्वारा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है लेकिन देखा जाता है कि इन स्ट्रीट लाइट की अवधि खत्म होने के बाद यह खराब होने लगते हैं पिछले दिनों नगर निगम के द्वारा शहर के सभी स्ट्रीट लाइट को बदलने के लिए टेंडर दिया गया था लेकिन टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत के बाद उक्त टेंडर को निरस्त कर दिया गया था लेकिन अब फिर से नई लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी किया गया है और जल्द ही इसे पूरा कर शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम प्रारंभ होगा लेकिन क्योंकि मौजूदा समय में रामनवमी का पर्व आयोजित होने वाला है ऐसे में नगर निगम के द्वारा मुख्य स्थान पर व्यवस्था बनाते हुए यहां स्ट्रीट लाइट लगाई जा रहे हैं जिस रात के समय में यहां उजाला रह सके। वही तत्कालीन तौर पर नगर निगम के द्वारा 300 स्ट्रीट लाइट का कार्य किया गया है जिससे जरूर वाले स्थान पर यह लाइट लगाया जा सके। इसके अलावा नगर निगम के द्वारा बिजली पोल में आने वाले पेड़ों की शाखों को भी हटाया जा रहा है जिससे बारिश के दिनों में यह शाखाएं विद्युत को प्रभावित न करें नगर निगम की सत्ता में नई सरकार के काबिज होते ही अब शहर में तेजी से काम करने का प्रयास किया जा रहा है|




