
बिलासपुर जिले मे मंगलवार को जिलाधीश कार्यालय के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बलरामपुर जिले में सेन समाज के तीन लोगों की जघन्य हत्या के संदर्भ में दिया गया। समाज ने मांग की है कि हत्या के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इसके साथ ही,पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की गई है। सर्वसेन समाज के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और समाज के लिए चिंताजनक है।

हमारा समाज न्याय के लिए सरकार से अपील कर रहा है। यदि हमारी मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया, तो समाज विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। अब देखना होगा कि सरकार सेन समाज की इन मांगों पर कब और कैसे कार्रवाई करती है। फिलहाल बलरामपुर की इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।




