Homeहमर बिलासपुरनागपुर मंडल रेल प्रबंधक का सघन निरीक्षण दौरा डोंगरगढ़ मेले में यात्री...

नागपुर मंडल रेल प्रबंधक का सघन निरीक्षण दौरा डोंगरगढ़ मेले में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा का लिया जायजा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने 20 मार्च को सघन निरीक्षण दौरा करते हुए इतवारी से रसमरा रेलखंड तक ट्रैक, सिग्नल, ओवरहेड उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही रसमरा, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ स्टेशनों का भी दौरा कर स्वच्छता, पेयजल, टिकटिंग और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डोंगरगढ़ मेले के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए विशेष रूप से यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए, वहीं रनिंग रूम में कर्मचारियों की सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments