24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

बासागुड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता — जंगलों में छिपे 4 माओवादी स्मारक जमींदोज, ग्रामीणों में भय फैलाने की माओवादी साज़िश नाकाम — पुलिस ने अवैध स्मारक गिराए

जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन चलाकर माओवादियों की गतिविधियों पर बड़ी चोट की है। ग्राम गुट्टूम के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित तीन स्मारकों का सुरक्षा बलों ने पता लगाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इसी प्रकार ग्राम नेण्ड्रा के जंगल में बने एक अन्य माओवादी स्मारक को भी कार्रवाई के दौरान गिरा दिया गया।पुलिस के अनुसार, माओवादी इन स्मारकों के माध्यम से अपने संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों के बीच भय का वातावरण निर्मित करना चाहते थे। ऐसे ढाँचों के जरिए वे क्षेत्र में अपनी अप्रत्यक्ष पकड़ मजबूत करने और आम लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करते थे। लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार सक्रियता और सघन गश्त के चलते इन अवैध निर्माणों को समाप्त किया जा रहा है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी जनविरोधी और गैरकानूनी संरचनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और आमजन में सुरक्षा विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles