अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश, 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस एवं सायबर टीम की सक्रियता से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइटि एक ऑटो बरामद किया गया है। चोरी के बाद फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई तथा शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। चार दिन की लगातार जांच में संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर संदेह गहरा हुआ। पूछताछ में अफरोज ने अपने साथियों अनिल साहू व किशन कश्यप के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। किशन पूर्व में कस्तूरी ट्रेडर्स में कार्य कर चुका था और घर की जानकारी रखता था।सभी ने मिलकर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान बैग में भरकर ले जाने की बात कबूल की।चोरी के बाद वायरल सीसीटीवी फुटेज देखकर राजेश रगड़े, राजेश सिदार और सुभाष रगड़े ने आरोपियों को ब्लैकमेल कर चोरी की रकम में हिस्सा मांगा। इसके बाद पुलिस में छापे मारकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles