28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

बिलासपुर का युवक मलेशिया में लापता…मोबाइल बंद: 3 दिन पहले माता-पिता से आखिरी बार बात हुई,जॉब सर्च करने गया था, 19 दिन पहले वीजा एक्सपायर

बिलासपुर का रहने वाला एक युवक मलेशिया में लापता हो गया है। 3 दिन पहले उसने आखिरी बार अपने-माता-पिता से मोबाइल पर बात की थी। जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इससे परेशान माता-पिता ने 21 जुलाई को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक तंबोली 29 वर्ष का है जो जॉब सर्च करने 31 मई को मलेशिया के लिए निकला था। 1 जून को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गया। जिसके बाद उसने परिजनों को कॉल कर जानकारी दी। 18 जुलाई के बाद से फोन बंद है। बताया जा रहा है कि, उसने 30 दिन का वीजा बनवाया था। जो 19 दिन पहले ही खत्म हो चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles