बटईकेला लूट और गोलीकांड का मास्टरमाइंड रवि उरांव गिरफ्तार, रांची से पकड़ा गया आदतन अपराधी ,दादी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी दो बार चकमा दे चुका था पुलिस को, तीसरी बार रांची में दबोचा गया

बटईकेला ग्राहक सेवा केंद्र में लूट और गोलीकांड के मास्टरमाइंड रवि उरांव को जशपुर पुलिस ने आखिरकार रांची झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोपी घटना दिन से ही फरार था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।5 नवंबर 2024 को हुई इस वारदात में आरोपियों ने दिनदहाड़े कियोस्क बैंक में लूट की कोशिश की थी। विरोध करने पर संचालक की दादी को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों रातु राम, पितुल राम और सीतुल राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मुख्य आरोपी रवि उरांव लंबे समय से फरार था और कई बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वह पूर्व में मनोरा बैंक लूट का आरोपी रह चुका है और गुमला थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। तकनीकी टीम और मुखबिर की मदद से पुलिस ने उसे रांची के पुंदाग इलाके से गिरफ्तार किया।फरारी के दौरान आरोपी एक बार जशपुर कोर्ट में भेष बदलकर पेशी में भी पहुंचा था, लेकिन स्कूटी छोड़ जंगल भाग निकला। अंततः पुलिस की तीसरी कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। जशपुर पुलिस के इस सफल ऑपरेशन में साइबर सेल और कांसाबेल थाना की टीम की भूमिका सराहनीय रही। IGP दीपक झा ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles