34.1 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बिलासपुर की जर्जर सड़कों पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, निगम ने तैयारी पूरी की अगले चार दिनों में कई प्रमुख मार्गों पर काम होगा शुरू, नागरिकों को मिलेगी राहत

शहर की जर्जर सड़कों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों पर अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों की मरम्मत और नई सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नगर निगम ने कुछ क्षेत्रों में काम शुरू भी कर दिया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में अगले दो से चार दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।नगर निगम के अनुसार अशोक नगर से बिरकोना मार्ग, मंगल से धुरीपारा, गुरु अमीरी मार्ग, तथा गुरु नानक चौक से राजकिशोर नगर मार्ग सहित कई अन्य सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। आयुक्त ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब केवल कार्य का भौतिक रूप से शुरू होना बाकी है।बीते महीनों में इन सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, जिससे आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद न केवल सड़कें मजबूत और सुरक्षित बनेंगी, बल्कि यातायात भी सुगम होगा। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही लोगों को जर्जर सड़कों की समस्या से पूर्णतः निजात मिल जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles