तखतपुर में चौपाटी निर्माण को लेकर पुलिस और नगर पालिका में विवाद, कार्य रोकने के आदेश। भूमि स्वामित्व पर मचा घमासान, एसपी ने जांच का दिया आश्वासन, पार्षद हुए वापस

तखतपुर में पुराने थाना परिसर स्थित चौपाटी स्थल पर नए चौपाटी निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था, लेकिन अचानक पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है, वह पुलिस विभाग के स्वामित्व में है और कागजी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता।

इसी को लेकर नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस आमने-सामने की स्थिति में आ गए।घटनास्थल पर कांग्रेस पार्टी के पार्षद बैठकर विरोध जताते रहे, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कुछ पार्षद बिलासपुर पहुंचकर एसपी से मिले। पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए स्थल पर स्पष्ट व्यवस्था तय करने की मांग रखी। एसपी ने आश्वासन दिया कि भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी। एसपी की बात से संतुष्ट होकर सभी पार्षद वापस लौटे। फिलहाल चौपाटी निर्माण कार्य रोक दिया गया है और दोनों विभागों के बीच निर्णय आने तक स्थिति यथावत बनी रहेगी। तखतपुर से विनय करिहार की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles