29.1 C
Bilāspur
Saturday, March 7, 2026
spot_img

बिलासपुर के जे.पी. वर्मा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू। 50 से अधिक कॉलेजों के प्राध्यापक शामिल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने समझाए NEP के उद्देश्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से शासकीय जे. पी. वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में 6–7 मार्च 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान तथा छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के प्रायोजन में आयोजित हो रही है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. आर. एस. खेर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला, बहुविषयक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ कौशल, नवाचार और अनुसंधान के अवसर मिलेंगे।विशिष्ट अतिथि डॉ. तारणीष गौतम ने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों में बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। वहीं डॉ. सावित्री त्रिपाठी ने कहा कि यह नीति शिक्षा को छात्र-केंद्रित, व्यावहारिक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. एस. एल. निराला ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत की ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यशाला में 50 से अधिक महाविद्यालयों के प्राध्यापक और NEP प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों ने गीत, समूह गायन, नाटक, नुक्कड़ नाटक और नृत्य-नाटिका के माध्यम से नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रस्तुत किया। दूसरे दिन शैक्षणिक नवाचार, कौशल विकास और बहुविषयक शिक्षा से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles