17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बिलासपुर के लिंगदी में पागल कुत्ते का आतंक, दो मासूम घायल…

लिंगियाडीह क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने दहशत फैला दी है।राजकिशोर नगर इलाके से लगे लिंगियाडीह में उसने दो मासूम बच्चों पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल बच्चों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और लोगों में नगर निगम की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहली घटना में एक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा।कुत्ते के हमले में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एक और बच्चे पर हमला हुआ, जिससे लोगों में और डर फैल गया।लिंगियाडीह वार्ड के पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि उन्होंने नगर निगम को हमलावर कुत्ते की जानकारी घटना से पहले ही दे दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया था कि यह कुत्ता बच्चों और स्थानीय निवासियों को नुकसान पहुंचा रहा है।लेकिन इसके बावजूद निगम की रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची। इस लापरवाही के चलते दो मासूमों को चोटें झेलनी पड़ीं।स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो बच्चों को यह चोट ना लगती। अब क्षेत्रवासी डर के साए में हैं और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि आवारा और खतरनाक जानवरों को लेकर गंभीर कदम उठाए जाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles