32.4 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

बिलासपुर जिले को पीएम आवास योजना में सबसे अधिक लक्ष्य, नई स्वीकृति में मिले 13 हजार मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले को इस बार सर्वाधिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। पहले जिले को 66,000 मकान स्वीकृत किए गए थे, वहीं अब नई स्वीकृति में 13,000 अतिरिक्त मकानों का प्रावधान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ बिलासपुर जिले ने प्रदेश में विशेष पहचान बनाई है। नए स्वीकृत मकानों के लिए पंजीयन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को मकान स्वीकृत कर दिए जाएंगे। इससे जिले के हजारों परिवारों को अपने पक्के मकान का सपना पूरा करने का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिले में कुल 27,300 मकान पूर्ण हो चुके हैं। इन मकानों का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर किया गया है और लाभार्थी परिवार इनमें बस भी चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि शेष मकानों का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की देरी न हो। पीएम आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही है। बिलासपुर जिले को इस योजना में सबसे अधिक लक्ष्य मिलना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिससे हजारों परिवारों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles