
बिलासपुर :- बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायगढ़ स्टेशन को चौथी लाइन से सफलतापूर्वक जोड़कर बड़ा कदम पूरा किया है।
स्टेशन यार्ड का मॉडिफिकेशन कर उसे आधुनिक स्वरूप दिया गया। इसमें 28 टर्नआउट्स हटाकर दोबारा लगाए गए और 4 टी-28 पोर्टल्स की मदद से जटिल कार्य संपन्न हुए।तकनीकी स्तर पर TRT और BCM मशीनों से 850 मीटर ट्रैक नवीनीकरण व डीप स्क्रीनिंग की गई, 1500 मीटर ट्रैक स्लूइंग और लिंकिंग तथा प्लेटफॉर्म संशोधन का कार्य भी पूरा हुआ।इस काम में 350 से ज्यादा श्रमिक और 28 इंजीनियर लगातार दिन-रात जुटे रहे। बारिश जैसी चुनौतियों के बावजूद समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य संपन्न हुआ।परियोजना पूर्ण होने पर रेल संचालन की क्षमता में भारी वृद्धि होगी। इससे न केवल ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध सेवाएँ मिलेंगी।




