संपत्ति कर सुधार अब जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ,नगरीय निकायों को वार्षिक भाड़ा मूल्य अपडेट कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश…

रायपुर :- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने आज राज्यभर के नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर संपत्ति कर सुधार पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि 2016 के बाद से कर प्रणाली में बदलाव नहीं होने से विसंगतियां बढ़ी हैं। अब वार्षिक भाड़ा मूल्य को वर्तमान संपत्ति मूल्यों के अनुरूप अपडेट करना जरूरी है।साव ने कहा कि सुधार से कर भार समानुपातिक होगा, राजस्व में बढ़ोतरी होगी और नगरीय निकाय अनुदान पर निर्भर रहने की बजाय आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।उन्होंने ई-गवर्नेंस मॉडल को लागू कर सेवाओं को पारदर्शी और सुगम बनाने पर बल दिया। साथ ही अटल व नालंदा परिसरों के निर्माण को समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में नगरीय प्रशासन सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles