

बिलासपुर:- बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4 नग धारदार चाकू जब्त किए गए। पुलिस ने उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप रजक उर्फ पिंटू, संदीप रजक, शंकर रजक उर्फ राजा और संदीप साहू शामिल हैं। सभी आरोपी तिफरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।इधर, थाना सिटी कोतवाली में थानेदार देवेश राठौर ने अपने क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों को थाने बुलाकर कड़ी क्लास ली। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि थाना क्षेत्र में कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की आपराधिक प्रवृत्ति में शामिल नहीं होगा। यदि ऐसा पाया गया तो सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने साफ किया कि सभी बदमाशों को हर रविवार थाने में हाजिरी देनी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिलासपुर पुलिस किसी भी गुंडा, बदमाश या असामाजिक तत्व को खुली छूट नहीं देगी। लगातार चल रही इन कार्रवाइयों से पुलिस का संदेश साफ है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




