26.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

बिलासपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाईचाकूबाजी की घटना के 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

तारबाहर थाना क्षेत्र में हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास तितली चौक मार्ग पर बीती रात समीर यादव पर पैसों की मांग पूरी न करने पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक और एक युवक अमन सारथी निवासी चिंगराजपारा शामिल है।घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर तत्काल विशेष टीम गठित की थी। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को चेतावनी दी है कि नशे की गिरफ्त में आने वाले लोग सीधे बर्बादी और जेल की ओर बढ़ते हैं। यदि समय रहते आदत नहीं छोड़ी गई तो अगला ठिकाना जेल होगा।एएसपी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आर्म्स एक्ट का मकसद अवैध हथियारों के उपयोग और व्यापार पर रोक लगाना है। वर्ष 2025 में अब तक बिलासपुर जिले में 51 चाकूबाजी की घटनाओं में आरोपियों पर बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। वहीं 235 मामलों में 166 चाकू, 32 तलवारें, 48 अन्य धारदार हथियार और 4 कट्टा/पिस्टल जब्त कर कठोर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles