गणेश चतुर्थी से पहले भंवर गणेश मंदिर से चोरी एक साल पहले आधी मूर्ति गई थी, अब शेष हिस्सा भी गायब

गणेश चतुर्थी से ठीक पहले मस्तूरी क्षेत्र का प्राचीन भंवर गणेश मंदिर फिर चोरों के निशाने पर आ गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर से दुर्लभ काले ग्रेनाइट से बनी तीन फीट ऊंची गणेश प्रतिमा का शेष हिस्सा चुरा लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि करीब एक साल पहले प्रतिमा का आधा हिस्सा पहले ही चोरी हो चुका था।ग्रामीणों के अनुसार, भंवर गणेश मंदिर में अब तक पांच से अधिक बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

बार-बार हो रही चोरी से श्रद्धालु और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि लगातार वारदातों के बावजूद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व से पहले इस तरह की वारदात न सिर्फ आस्था को ठेस पहुंचाती है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles