
थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज कुदुदंड क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान कमल प्रधान को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।




