Homeहमर बिलासपुरअकलतरा-मुलमुला पुलिस ने 34 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों...

अकलतरा-मुलमुला पुलिस ने 34 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा थाना अकलतरा और मुलमुला पुलिस ने जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अकलतरा में दुर्गा प्रसाद केवट के कब्जे से 20 लीटर और मुलमुला में भोला गोड़ के कब्जे से 14 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा और थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments