
बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश शरण के आदेशानुसार सुबह 7 बजे से रात के 11 बजे तक नो एंट्री करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सरकंडा, राज किशोर नगर, दयालबंद से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर चालक एवं ट्रांसपोर्टर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग के माध्यम से हमारी रोजी-रोटी चलती है। और हम मुश्किल से दिन का 300 सौ से 400 सौ कमाते हैं और यदि दिन में शहर में नो एंट्री कर दिया जाएगा, तो हम अपना भरण पोषण कैसे करेंगे। अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। क्योंकि अधिकतर ट्रांसपोर्ट दिन मे ही होते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय में नदी से रेत नहीं निकाली जाती है। यह आदेश हाई कोर्ट द्वारा जारी किया गया था। जिसकी वजह से हमारी समस्या और बढ़ गई है। अब हम ना तो दिन में अपना काम कर पा रहे हैं और ना ही रात में, पिछले 15 दिन से हमारी समस्याएं और बढ़ गई है। ट्रांसपोर्टरो एव ट्रैक्टर वालों ने मांग करते हुए कहा है कि हमें दिन में जैसे पहले चल रहा था 12 से 3 बजे तक का समय दिया जाए। ताकि हम भी अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए अपना काम कर सके। अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर कलेक्टर अवनीश शरण को ज्ञापन सौंपे। इधर जिला प्रशासन छोटे वाहनों के माध्यम से सामग्री परिवहन पर विचार कर रही है




