19.4 C
Bilāspur
Saturday, March 7, 2026
spot_img

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला आया सामने ,एक व्यक्ति के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर निवासी ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ठाकुर राम सिंह नामक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 मार्च को आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु आयतुल्ला सैय्यद अली खामनेई के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की गई। आरोप है कि वीडियो में उनकी मृत्यु/शहादत का उपहास उड़ाते हुए उन्हें आतंकवादी कहकर संबोधित किया गया और ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।जाकिर अली का कहना है कि 5 मार्च की रात आरोपी द्वारा एक और वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उसके साथ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं और सभी मिलकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की सामग्री से दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैल सकता है और समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।उन्होंने वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर पेन ड्राइव में सुरक्षित करते हुए भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65-बी के तहत प्रमाण के साथ पुलिस को सौंपा है। जाकिर अली ने पुलिस से आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles