31.4 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बिलासपुर में ACB-EOW की दबिश,अतिरिक्त तहसीलदार के ठिकानों पर छापा

बिलासपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार लखेश्वर ध्रुव के निवास पर छापा मारा। करीब 6 से अधिक अधिकारियों की टीम ने एक साथ उनके घर पर दस्तक दी और दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक लखेश्वर ध्रुव पूर्व में रायपुर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में बिलासपुर में सेवाएं दे रहे हैं। टीम उनके कार्यकाल से जुड़े दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस छापेमारी से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और एसीबी की टीम किसी भी संभावित सुराग की तलाश में गहनता से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles