28.3 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

बिलासपुर में GST स्पेशल कमिश्नर की व्यापारियों के साथ अहम बैठक

बिलासपुर में आज GST से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कमिश्नर ने व्यापारियों, जीएसटी एडवोकेट और सलाहकारों के साथ सीधे संवाद किया। बैठक में राजस्व बढ़ाने, व्यापारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यप्रणाली पर खुलकर चर्चा हुई। बिलासपुर के कलेक्टर मंथन सभागार में आयोजित इस बैठक में GST की स्पेशल कमिश्नर तरन्नुम वर्मा शामिल हुईं। बैठक में शहर के व्यापारी, जीएसटी अधिवक्ता और टैक्स सलाहकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य रूप से चर्चा इस बात पर हुई कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में GST राजस्व कम क्यों है और इसे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में जीएसटी राजस्व काफी कम है। कई व्यापारी रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहे हैं इसके पीछे क्या कारण हैं — इन सब मुद्दों पर स्पेशल कमिश्नर ने विस्तार से चर्चा की और व्यापारियों से सुझाव भी लिए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा अनावश्यक परेशान किए जाने की शिकायत भी रखी। इस पर स्पेशल कमिश्नर ने साफ कहा कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार या उत्पीड़न की शिकायत सही पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles