वार्ड 41 में घटिया सीसी रोड पर नगर निगम सख्त, दोबारा निर्माण के आदेश, सीमेंट डस्ट उड़ने की शिकायत पर मौके पर निरीक्षण, ठेकेदार को भुगतान पर रोक

जोन क्रमांक 6 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 41 बंगाली भवन रोड में हाल ही में निर्मित सीसी रोड से लगातार सीमेंट की डस्ट उड़ने की शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलते ही आज जोन के इंजीनियर, श्वेता इंटरप्राइजेस के ठेकेदार, नगर निगम एमआईसी सदस्य श्याम साहू एवं दिनेश देवांगन के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नई बनी सीसी रोड की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। सड़क की सतह से सीमेंट की डस्ट उड़ने के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धूल के कारण राहगीरों, आसपास के दुकानदारों और रहवासियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई।मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए जोन के इंजीनियर को कड़े निर्देश दिए। स्पष्ट कहा गया कि कल से ही इस सीसी रोड का नया निर्माण कार्य शुरू किया जाए और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जब तक सड़क का निर्माण पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक संबंधित ठेकेदार को किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान न किया जाए।नगर निगम के इस त्वरित कदम से क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें एक टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles