24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

बिलासपुर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई1200 शराबी वाहन चालकों पर केस, 1.14 करोड़ का जुर्माना

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाकर 1200 शराबी व नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़कर माननीय न्यायालय में प्रकरण भेजे। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच कर पकड़े गए इन चालकों पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वाहनों की जप्ती के साथ-साथ चालकों के लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि आदतन शराबी ड्राइवरों को गाड़ी न सौंपें। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए नशे में वाहन चलाने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles