कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सिरप की 69 शीशियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रिज के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ONEREX कफ सिरप की 69 शीशियां कुल 6900 एमएल, कीमत ₹6900 बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरमदास यादव और सुनील साहू दोनों निवासी नेवरा थाना कोटा, के रूप में हुई है। दोनों के पास से अलग-अलग थैलों में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles