22.3 C
Bilāspur
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

बिहार पैसा भेजने के नाम पर 50 हजार की ठगी कागज का बंडल थमाकर दो ठग बैंक के बाहर से फरार

बिलासपुर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। दो युवकों ने बैंक के बाहर एक शख्स को बिहार पैसा भेजने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने असली नोटों के ऊपर और नीचे रखे नकली कागज के बंडल थमा दिए और मौके से फरार हो गए।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की है।लोखंडी निवासी अभिषेक पटेल बैंक में 1 लाख रुपये जमा करने आया था। इसी दौरान दो युवक उससे टकरा गए और बोले कि उन्हें बिहार पैसा भेजना है लेकिन उन्हें तरीका नहीं आता।ठगों ने अभिषेक को 2 लाख रुपये दिखाते हुए कहा कि अगर वह उन्हें पैसे जमा करवा दे तो वे उसे 50 हजार रुपये कमीशन देंगे। लालच में आकर अभिषेक ने 50 हजार रुपये उन्हें थमा दिए, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों युवक बंडल देकर गायब हो गए।जब अभिषेक ने बंडल खोला तो उसमें ऊपर-नीचे 500-500 के असली नोट लगे थे, लेकिन बीच में सिर्फ कागज के टुकड़े भरे थे। ठगी का एहसास होते ही उसने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी और थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया।पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दोनों युवकों की पहचान की जा सके। फिलहाल ठगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles