24.9 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बेमेतरा व बिल्हा में समाधान शिविरों से लोगों को मिला राहत, जनहितकारी घोषणाएं और योजनाओं का लाभ अरुण साव ने की 70 लाख की घोषणाएं, सेंदरी में 8959 आवेदनों का त्वरित निराकरण

बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 70 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।उन्होंने गौरव पथ, सीसी रोड, सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम निर्माण की घोषणाएं करते हुए बताया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर पहुंचकर कर रही है।समाधान शिविर में विधायक दीपेश साहू,तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्यभर में सुशासन तिहार के माध्यम से 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं,जिससे स्पष्ट होता है कि लोगों को सरकार पर भरोसा है।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और कई हितग्राहियों को राशन कार्ड, ट्राइसिकल, स्प्रेयर, पोषण किट आदि वितरित किए गए।बिल्हा ब्लॉक के सेंदरी में आयोजित समाधान शिविर में 8982 में से 8959 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और पौधारोपण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।शिविर में 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की मांगों का निराकरण किया गया।शिविर में श्रम, मछली पालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायत समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लाभांवित किया। राशन कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड, आवास की चाबियां, मछली जाल, चारा और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे कार्य किए गए। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंच रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles