32.8 C
Bilāspur
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

भाजपा नेत्री ने लगाया साजिश का आरोप, थाने में सौंपी शिकायत ऑडियो आया सामने, गाड़ी तोड़फोड़ और अपशब्द भाजपा नेत्री ने कॉलोनीवासियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिंग रोड नंबर दो स्थित अरिहंत हाईट्स कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री स्मृति जैन ने अपने ही कॉलोनी के कुछ लोगों पर झूठी शिकायत करने, मानसिक प्रताड़ना देने और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। स्मृति जैन ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बेटी का वीडियो बनाने की कोशिश की गई, वाहन की तोड़फोड़ की गई और यहां तक कि उनके खिलाफ मीडिया में भी झूठ फैलाया गया। उनका कहना है कि कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी की एक्टिवा को जानबूझकर इस तरह लॉक किया गया कि वह उनकी चाबी से नहीं खुल रही थी और वाहन की सीट भी काट दी गई। इसके अलावा छोटी बेटी का नहाते वक्त वीडियो बनाने की कोशिश भी की गई, जिसका जिक्र ऑडियो रिकॉर्डिंग में है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए हैं ।ऐसे में अब पुलिस दोनों हो पक्षों की शिकायत पर जांच। कर मामले में कार्यवाही करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles