Homeहमर बिलासपुरऑपरेशन सिंदूर भारत ने पाकिस्तान में घुसकर तबाह किए 9 आतंकी ठिकाने...

ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पाकिस्तान में घुसकर तबाह किए 9 आतंकी ठिकाने PM मोदी की निगरानी में भारतीय सेना की सबसे बड़ी रात की स्ट्राइक

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। ऑपरेशन में कामिकेज़ ड्रोन और आकाश मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल हुआ।PM मोदी ने सेना को खुली छूट दी थी और खुद पूरी रात ऑपरेशन की निगरानी करते रहे। भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट तक टारगेट किए और JF-17 फाइटर जेट को भी मार गिराया। मुजफ्फराबाद में धमाकों के बाद अंधेरा छा गया, वहीं पाकिस्तान की जवाबी गोलीबारी में भारत के तीन नागरिक मारे गए।भारत ने संयम रखते हुए सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया, किसी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया। अमेरिका तक ने भारत की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी और ट्रंप ने कहा, हमें पता था कुछ बड़ा होने वाला है।पाकिस्तान पूरी तरह से चौंक गया और अब सीमा पर तनाव बढ़ गया है।सोशल मीडिया पर मोदी ने बता दिया ट्रेंड कर रहा है।आतंकियों ने पहलगाम में टूरिस्टों की हत्या के बाद महिला को छोड़ते हुए कहा था मोदी को बता देना।अब संसद से सड़क तक, एक ही जवाब गूंज रहा है मोदी ने बता दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments