
दुर्घटनाओ को रोकने के मकसद के साथ जिला बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में एक बार फिर से ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से सिमगा, कसडोल, भाटापारा में जांच कर 19 वाहन चालकों से 1 लाख 90 हजार रुपए वसूले गए ।


ऑपरेशन विश्वास के तहत जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई, जिसमें 19 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए, जिन पर 10- 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।




